दौसा की मानपुर थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव में फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में करीब 9 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसीजेएम कोर्ट सिकराय की ओर से 30 अगस्त 2026 को जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की पालना में पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम लगातार मुखबिरों से सूचना जुटाकर आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी का पीछा करते हुए टीम ने दबिश दी और केदार प्रसाद मीना निवासी निहालपुरा, थाना बैजूपाड़ा को निहालपुरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पंचायत चुनाव में फर्जी मार्कशीट का मामला पुलिस के अनुसार केदार प्रसाद मीना पंचायत चुनाव में फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में करीब 9 साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एसीजेएम कोर्ट सिकराय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। वारंट की पालना करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित और एएसपी शंकरलाल मीना के निर्देशन में स्थाई वारंटी और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मानपुर डिप्टी एसपी अशोक मीना के सुपरविजन और मानपुर थाना इंचार्ज मांगीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार मुखबिरी और तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

