पंचकूला में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:ANC की टीम ने पकड़ा, यूपी के बदायूं का रहने वाला, कालका में कर रहा था सप्लाई

पंचकूला में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:ANC की टीम ने पकड़ा, यूपी के बदायूं का रहने वाला, कालका में कर रहा था सप्लाई

पंचकुला पुलिस की एंटी नारकोटिक सैल ने अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला है और फिलहाल पंचकुला के शाहपुर गांव में किराए के मकान में रहकर कालका, पिंजौर और मढ़ावाला इलाके में अफीम की सप्लाई करता था। एंटी नारकोटिक सैल में तैनात ASI प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर खास से पक्की सूचना मिली थी कि बदायूं निवासी रणवीर (30), पुत्र प्रेम राज, हाल निवासी गांव शाहपुर, शाम करीब 4 बजे टिपरा गांव के पीछे खाली मैदान में किसी को अफीम देने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रणनीति बनाई। टिपरा गांव से पकड़ा
पुलिस टीम चालक सिपाही कुलवंत की गाड़ी में मुखबिर को साथ लेकर मौके पर पहुंची। शिमला-जीरकपुर हाईवे से टिपरा गांव के पीछे खाली मैदान की तरफ जाने पर एक युवक दिखाई दिया, जिसकी पहचान मुखबिर ने रणवीर के रूप में की। जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसकी टी-शर्ट के नीचे पेट पर बंधे सफेद डिब्बीदार कपड़े में से पारदर्शी पॉलीथिन में रखी 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
पंचकूला के कालका थाना में आरोपी रणवीर के खिलाफ धारा 18 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे ASI नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ होगी कि उसने कहां से अफीम खरीदी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *