न्यूजीलैंड दौरे के लिए ODI टीम की घोषणा में क्‍यों हो रही देरी, क्‍या भुवनेश्‍वर कुमार की तरह मोहम्‍मद शमी की होगी वापसी?

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ODI टीम की घोषणा में क्‍यों हो रही देरी, क्‍या भुवनेश्‍वर कुमार की तरह मोहम्‍मद शमी की होगी वापसी?

India tour of New Zealand: BCCI ने न्‍यूजीलैंड के दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन उसके बाद वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह भुवनेश्‍वर कुमार की वापसी हुई है, उसी तरह वनडे टीम में मोहम्‍मद शमी की भी वापसी हो सकती है, लेकिन देरी की असल वजह कुछ और ही है। 

Why India ODI squad announcement delayed: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति ने मंगलवार को ही न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। लेकिन, अभी तक टी20 सीरीज के बाद इस दौरे पर वनडे टीम की घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भुवनेश्‍वर कुमार की टी20 टीम में वापसी की तर्ज पर वनडे टीम में मोहम्‍मद शमी की भी वापसी हो सकती है। लेकिन, देरी के पीछे का कारण शमी नहीं, बल्कि कुछ और है। बताया जा रहा है कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है। भारत इस दौरे पर अपना पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेलेगा।

अनऑफिशियल वनडे सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को परख रहे चयनकर्ता

दरअसल, टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चल रही अनऑफिशियल वनडे सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को परख रहे हैं। वह आखिरी दो वनडे मैचों के लिए एक दूसरी टीम तैयार रखने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि टेस्ट रेगुलर खिलाड़ी तैयारी के लिए जा सकते हैं।

बता दें कि चार दिन के मैचों में दबदबा बनाने के बाद इंडिया ए अपना पहला 50 ओवर का मैच 125 रन से हार गई। साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, प्रभसिमरन सिंह और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ियों को 21 वर्षीय के तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन का सामना करने में असफल रहे।

भुवनेश्‍वर कुमार की वापसी एक बड़ा बदलाव

बता दें कि भारत ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के आने वाले दौरे के लिए अपनी टी20 टीम का ऐलान किया, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर उस ग्रुप को लीड करते रहेंगे, जो अभी वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेल रहा है, जिसमें ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ है। एक बड़ा बदलाव भुवनेश्वर कुमार का है, जो नवंबर 2022 में इस फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद टी20 इंटरनेशनल सेटअप में वापस आए हैं।

इंडिया ए टीम में होंगे बदलाव

टी20 टीम के साथ ही चयनकर्ताओं ने इंडिया ए टीम का भी ऐलान किया है, जो न्यूज़ीलैंड ए के खिलाफ तीन मल्टी-डे मैच खेलेगी। हालांकि, इंडिया ए टीम में बदलाव होंगे, क्योंकि खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रखने के लिए रोटेट किया जाएगा, जिसका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत के क्वालिफ़ाई करने की संभावनाओं पर बड़ा असर पड़ेगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *