नोएडा में बारिश का यलो अलर्ट:आसमान में छाए है बादल, 31 डिग्री तापमान, 40 किमी प्रतिघंटा तक चलेंगी हवा

नोएडा में बारिश का यलो अलर्ट:आसमान में छाए है बादल, 31 डिग्री तापमान, 40 किमी प्रतिघंटा तक चलेंगी हवा

नोएडा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गुरुवार को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते नोएडा में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। दिन में दो से तीन बार रुक-रुककर बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। सामान्य से 259% ज्यादा हुई बारिश अक्टूबर में अब तक नोएडा में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य बारिश 3.9 मिलीमीटर के मुकाबले करीब 259 प्रतिशत अधिक है। इस महीने सामान्य से ज्यादा बारिश होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। शनिवार से बादलों की आवाजाही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार से सोमवार तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश और तेज हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *