थाना फेस 2 पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 12 एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंको के मिले है। ये कार्ड आरोपी ने एटीएम बूथ से पैसा निकालने आए लोगों के बदले। जिससे इसने पैसे निकाले और लोगों के साथ धोखाधड़ी की। इसके पास से एक चाकू और वैगनार कार भी बरादम की गई। इसका नाम अमीरुददीन पुत्र इमामुददीन है। इसे थाना फेज-2 पुलिस ने इलाहाबास चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अमीरुददीन अपने साथियों के साथ मिलकर आमजन को बहला फुसलाकर उनके एटीएम बदलकर व उनका पिनकोड देखकर धोखाधड़ी कर पैसे निकाल लेता है। साथ ही उनको नकली एटीएम कार्ड दे देता है। ऐसे करते है ठगी ये लोग पहले ऐसे एटीएम बूथ की रेकी करते है जहां गार्ड न हो और वो इंडस्ट्रियल एरिया में हो। ताकि महीने की सैलरी निकलाने वाले कामगारों को फंसाया जा सके। ये लोग एटीएम के बाहर खड़े रहते है। जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे निकालने आता है। उसे मदद करने के बहाने या एटीएम मशीन खराब बताकर उसका पिन देख लेते है और एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम से पैसा निकाल लेते है।
50 से लोगों से ठगी
ये लोग अब तक 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके है। इसके साथी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पीड़ितों से संपर्क किया जा रहा है।


