नोएडा जिला अस्पताल में फिर गिरा सीलिंग फॉल:ऑपरेशन थिएटर की गैलरी में हादसा, टली बड़ी अनहोनी; 300 करोड़ के अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल

नोएडा जिला अस्पताल में फिर गिरा सीलिंग फॉल:ऑपरेशन थिएटर की गैलरी में हादसा, टली बड़ी अनहोनी; 300 करोड़ के अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल

सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में एक बार फिर सीलिंग फॉल गिरने की घटना सामने आई है। इस बार तीसरी मंजिल पर गायनी विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की गैलरी में अचानक सीलिंग का हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात यह है कि जिला अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में इससे पहले भी सीलिंग गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
ओटी की गैलरी में अचानक गिरा हिस्सा
बताया गया कि तीसरी मंजिल पर गायनी विभाग के ऑपरेशन थिएटर के पास बनी गैलरी में सीलिंग अचानक नीचे आ गिरी। सीलिंग गिरने से वहां मलबा फैल गया। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान गैलरी में कोई मरीज, तीमारदार या कर्मचारी मौजूद नहीं था। यही वजह रही कि किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए यह घटना गंभीर मानी जा रही है। बारिश के बाद बढ़ी सीलन, पहले भी गिर चुकी है सीलिंग
इन दिनों बारिश के कारण अस्पताल के कई हिस्सों में सीलन की समस्या बनी हुई है। इसी के बीच सीलिंग फॉल की घटना ने अस्पताल के रखरखाव पर सवाल और बढ़ा दिए हैं। अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में पहले भी सीलिंग गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। करीब 300 करोड़ की लागत से बना है अस्पताल
सेक्टर-39 का जिला अस्पताल करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इतने बड़े बजट से बने अस्पताल में बार-बार सीलिंग गिरने की घटनाएं निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार पहुंचते हैं। ऐसे में अगर सीलिंग का हिस्सा किसी मरीज या तीमारदार के ऊपर गिरता तो गंभीर हादसा हो सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *