नेतन्याहू की UN स्पीच का कई देशों ने बायकॉट किया:हूटिंग हुई तो 3 मिनट शांत रहे, फिर कहा- कोई और कायर है तो बाहर जाए

नेतन्याहू की UN स्पीच का कई देशों ने बायकॉट किया:हूटिंग हुई तो 3 मिनट शांत रहे, फिर कहा- कोई और कायर है तो बाहर जाए

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। जैसे ही वो मंच पर आए तो कई देशों के प्रतिनिधि हूटिंग करके उनका विरोध करने लगे और बाहर जाने लगे। इस दौरान नेतन्याहू करीब 3 मिनट तक शांत रहे। फिर उन्होंने कहा, भाषण शुरू करने से पहले मैं कहना चाहता हूं कि अगर कोई और कायर व्यक्ति है तो यहां से बाहर चला जाए। हालांकि इस दौरान गैलरी नेतन्याहू के समर्थकों से भरा हुआ था। उन्होंने तालियां बजाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया और ‘अम यिसराइल चाई’ यानि ‘इजराइल की जनता जिंदा है’ के नारे लगाए। नेतन्याहू ने अपने भाषण में गाजा, ईरान, लेबनान पर हुए इजराइली कार्रवाई का जिक्र किया। गाजा- इजराइली सेना के हमले का बचाव नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले का जिक्र करते हुए इजराइल की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हमास के आतंकियों ने जिस तरह इजराइलियों को मारा, वह बेहद भयावह था। ऐसी भयावहता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। नेतन्याहू ने आगे कहा, दुश्मनों को लगा था कि इजराइल टूट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम उठे और शेरों की तरह लड़े। इजराइली PM ने पिछले तीन साल से 7 मोर्चों पर लड़ रहे इजराइली सैनिकों की बहादुरी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इजराइली सैनिकों ने अपने महान अमेरिकी दोस्तों के साथ मिलकर हमास और हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचाया। लेबनान- हिजबुल्लाह को पेजर अटैक की याद दिलाई नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के खिलाफ की गई उस कार्रवाई का भी जिक्र किया, जिसमें संगठन के सदस्यों के पास मौजूद पेजर में धमाके हुए थे। उन्होंने कहा, क्या आपको पेजर याद हैं? हिजबुल्लाह को तो जरूर याद होंगे। 17 सितंबर 2024 को लेबनान और सीरिया में हिजबुल्लाह के सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हजारों पेजर एक साथ फटे थे, जिससे 3,000 से अधिक लोग घायल हुए और कई लोगों की मौत हो गई थी। नेतन्याहू ने अपना भाषण ‘हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है’ कहते हुए खत्म किया। इस पर गैलरी में करीब 30 सेकेंड तक तालियां बजती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *