नूंह रैली को लेकर दीपेंद्र का अभय चौटाला पर कटाक्ष:बोले-खट्‌टर से इजाजत लेकर ऐलनाबाद ध्यान दो, जहां बड़े मतों से लोगों ने हराया

नूंह रैली को लेकर दीपेंद्र का अभय चौटाला पर कटाक्ष:बोले-खट्‌टर से इजाजत लेकर ऐलनाबाद ध्यान दो, जहां बड़े मतों से लोगों ने हराया

नूंह रैली को लेकर रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने मीडिया को दिए बयान में कहा, इनेलो वालों ने पिछले साल पहले कहा था कि रोहतक में रैली करेंगे। रोहतक में रैली करके बीजेपी से जीतेंगे। बीजेपी का रोहतक में एक भी एमएलए नहीं है। रोहतक में बीजेपी का एक भी एमएलए नजदीक नहीं है। वहां से बीजेपी से लड़ेंगे। उसके बाद हरियाणा में दो ही जिले ऐसे हैं, जिसमें दूसरा मेवात है, जहां बीजेपी का एक भी एमएलए नहीं है। अब ये कह रहे हैं कि बीजेपी को हराने मेवात जाएंगे। मेवात में तीनों कांग्रेस विधायक लाख-लाख वोट से जीते हुए हैं। वहां बीजेपी को मत हराओ। बीजेपी से लड़ाई लड़ों, जनता सब देखती है और सब जानती है। आप खट्‌टर साहब और बीजेपी के इशारों से रोहातक व मेवात में रैली कर रहे हैं। दोनों जिलों में बीजेपी है ही नहीं। मेरी सलाह है कि आप खट्‌टर साहब से थोड़ी इजाजत लो और ऐलनाबाद की तरफ ध्यान दो, जहां आपको लोगों ने बड़े मतों से हराने का काम किया है। यह बयान उन्होंने नारनौंद में दौरे के दौरान दिया। हालांकि, इनेलो की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भूपेंद्र हुड्‌डा भी तंज कस चुके इससे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और कांग्रेस के नेता व सांसद भी पिछले साल रोहतक में हुई इनेलो की रैली को अभय चौटाला पर तंज कस चुके हैं। बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था। दूसरी ओर, इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला कांग्रेस को बीजेपी की बी-टीम बता रहे हैं। नूंह रैली में भी उन्होंने इस बयान को दोहाराया और कांग्रेस व बीजेपी को सत्ता से दूर करने का ऐलान किया है। जयंती पर रोहतक के बाद नूंह रैली पर सबकी टिकीं थी नजरें ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती पर इनेलो ने रोहतक के बाद नूंह में रैली की। इस रैली पर सब राजनेताओं की नजरें टिकीं थी। इसमें प्रदेशभर से नेता, कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे। अब आगे जयंती पर होने वाली अगली रैली पर सभी में चर्चाएं है। देखना होगा कि अगली रैली कहां पर होगी। इनेलो हर साल ताऊ देवीलाल जयंती पर यह कार्यक्रम करती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *