नूंह गैंगरेप-ब्लैकमेलिंग केस में 5वां मुख्य आरोपी काबू:कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा, मामले में अब तक 11 आरोपी पकड़े गए

नूंह गैंगरेप-ब्लैकमेलिंग केस में 5वां मुख्य आरोपी काबू:कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा, मामले में अब तक 11 आरोपी पकड़े गए

नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या से जुड़े कथित गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के 5वें और अंतिम मुख्य आरोपी अमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही, मामले में नामजद सभी 5 मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुन्हाना डीएसपी दिनेश यादव के नेतृत्व में पुन्हाना सीआईए प्रभारी पवन कुमार की टीम ने आरोपी अमान को पकड़ा। नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 5 मुख्य आरोपी जाहुल, शाहरुख, अरशद, तल्हा और अमान पुत्र असगर इंदाना शामिल हैं। आरोपी अमान को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाएगी। सभी 5 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी युवती की आत्महत्या के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद सभी 5 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर राहत व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया है। पुलिस की जांच अभी जारी है। रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ से मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *