नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान को बचाने आज अंतिम जिरह:सौरभ की हत्या में बचाव पक्ष की वकील देंगी दलीलें

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान को बचाने आज अंतिम जिरह:सौरभ की हत्या में बचाव पक्ष की वकील देंगी दलीलें

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में आज शुक्रवार को लगभग अंतिम तारीख है। केस में आज मुस्कान-साहिल पक्ष की वकील रेखा जैन अपना पक्ष रखेंगी। डिफेंस की वकील रेखा जैन आज जिला जज के सामने अदालत में मुस्कान-साहिल की बेगुनाही साबित करेंगी। वो अपनी दलीलों में ये बताएंगी कि मुस्कान-साहिल का सौरभ की हत्या से ताल्लुक नहीं है। उनके क्लाइंट को गलत फंसाया जा रहा है।
बता दें कि मेरठ ब्रहमपुरी के इस चर्चित हत्याकांड में 22 गवाहों के नाम चार्जशीट में हैं। जिनकी गवाही अदालत में पूरी हो चुकी है। गवाहों के बयानों को अभियोजन और डिफेंस दोनों ही पक्ष ब्रीफ भी कर चुके हैं। केस लगभग जिरह के अंतिम पायदान पर है। शुक्रवार की बहस पूरी होने के बाद संभवत: केस फाइल जजमेंट के लिए लग जाएगी। जिसमें जिला जज द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। देशभर में छाया रहा नीला ड्रम
मेरठ में मार्च 2025 में हुआ नीला ड्रम हत्याकांड देशभर में चर्चा का विषय बना था। जब लंदन से लौटे मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की हत्या उसकी अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी और पड़ोसी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। मुस्कान, सौरभ की लवमैरिज हुई थी। दोनों बचपन से एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर पहले लवमैरिज की थी। बाद में उसी मुस्कान ने अपने पुराने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी। लाश को टुकड़ों में काटकर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में भरा। ऊपर से सीमेंट, बालू का घोल डालकर ड्रम को सील कर दिया था। इसके बाद मुस्कान-साहिल 15 दिन के लिए हनीमून पर घूमने चले गए थे। 17 मार्च 2025 को इस घटना का खुलासा हुआ था। तबसे मुस्कान-साहिल दोनों मेरठ की जिला जेल में बंद हैं। नबंवर 2025 को मुस्कान ने जेल में ही एक बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम तमन्ना रखा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *