नीमच फोरलेन पर बाइक भिड़ंत:भादवामाता जा रहे थे, बुजुर्ग सहित तीन घायल

नीमच फोरलेन पर बाइक भिड़ंत:भादवामाता जा रहे थे, बुजुर्ग सहित तीन घायल

नीमच सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को फोरलेन पर बरखेड़ा हाड़ा चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, शाजापुर जिले के निवासी दो श्रद्धालु बाइक से राजस्थान के रामदेवरा की यात्रा पर जा रहे थे। रास्ते में वे भादवा माता मंदिर के दर्शन के लिए मुड़े। इसी दौरान बरखेड़ा हाड़ा चौराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे एक बुजुर्ग बाइक सवार से टकरा गई। घायलों की पहचान लक्ष्मण (60) पिता ताराचंद, निवासी बरखेड़ा हाड़ा (नीमच); लक्ष्मण (28) पिता बहादुर सिंह, निवासी बड़ी पिलाई, जिला शाजापुर; और अखिलेश (42) पिता बहादुर सिंह, निवासी बड़ी पिलाई, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट भैरूलाल राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक सहायता देकर तुरंत नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। नीमच सिटी थाना पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *