निहंग बोला-वाहेगुरु के आदेश पर हमला किया:सुखबीर बादल के सामने आते ही किया वार; मजीठिया का दावा- हाथ पर 150 टांके लगे, हड्डी फ्रैक्चर

निहंग बोला-वाहेगुरु के आदेश पर हमला किया:सुखबीर बादल के सामने आते ही किया वार; मजीठिया का दावा- हाथ पर 150 टांके लगे, हड्डी फ्रैक्चर

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा माता साहिब में हमला करने वाले निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि उसे हमला करने का आदेश गुरु साहिब से मिला था। उसने कहा कि जब वह नांदेड़ में गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहा था उस समय उसे आदेश हुआ। उसके बाद जब सुखबीर बादल उसके सामने आए तो उसने खंजर निकालकर उस पर वार कर दिया। उधर, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि सुखबीर बादल के हाथ में सात-आठ टांके नहीं बल्कि 150 के करीब टांके लगे हैं और उनके हाथ की हड्डी भी फ्रैक्चर हुई है। मजीठिया का कहना है कि सुखबीर बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दिखाया है। बिक्रम मजीठिया का कहना है कि जल्दी ही अकाली दल का एक शिष्टमंडल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेगा और सुखबीर बादल पर लगातार हो रहे हमलों की जांच एनआईए से करवाने की मांग करेंगे। सुखबीर बादल पर 13 अगस्त को हमला हुआ था। पुलिस पूछताछ में निहंग ने क्या बताया, 4 पॉइंट में जानिए… हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल ने कही ये अहम बातें: जसपाल सिंह के कॉर्पोरेट वकील से निहंग बनने की कहानी… आरोपी अपने बयान पर टिका है
एसपी निलाभ का कहना है कि अब तक की पूछताछ में आरोपी ने लगातार यही बयान दिया है कि वह पंजाब की स्थिति और नशे की समस्या से आहत था। प्राथमिक जांच में किसी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति से निर्देश मिलने या पहले से रची गई साजिश के प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि, उसके इस दावे की पुष्टि के लिए उसके कॉल रिकॉर्ड और पिछले कुछ महीनों के संपर्कों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। ———— ये खबर भी पढ़ें… पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल को गुरुग्राम मेदांता लाया गया, सांसद पत्नी जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में हमले के बाद गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। सुखबीर बादल के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर बिक्रम सिंह मजीठिया समेत अकाली नेता उनसे मिलने पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *