निदेशक ने फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया:सटीक उत्पादन आंकड़ों के लिए वैज्ञानिक प्रक्रिया पर जोर

निदेशक ने फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया:सटीक उत्पादन आंकड़ों के लिए वैज्ञानिक प्रक्रिया पर जोर

राजस्व मंडल अजमेर की निदेशक बीना वर्मा ने ब्यावरखास में प्रधानमंत्री फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोग की प्रक्रिया, वैज्ञानिक बारीकियों और तय मापदंडों को देखा। वर्मा ने सटीकता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित प्रक्रिया से काम करने के निर्देश दिए। निदेशक वर्मा ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग के आंकड़े राज्य के कुल फसल उत्पादन का आधार हैं। इनकी शुद्धता का असर देश के कृषि उत्पादन पर भी पड़ता है। इसलिए हर प्रयोग वैज्ञानिक प्रक्रिया और सावधानी से होना चाहिए। उन्होंने फसल कटाई प्रयोगों को ऑनलाइन ऐप से करने पर जोर दिया। इससे आंकड़ों में शुद्धता, पारदर्शिता और तेजी से विश्लेषण संभव होगा। समय पर आंकड़े मिलने से कृषि उत्पादन का आकलन ज्यादा विश्वसनीय बनेगा। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक शबनम खोरवाल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रणवीर सिंह चौहान, शिव भाकर, पटवारी और बीमा प्रतिनिधि सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *