मुजफ्फरपुर में महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज के कैंपस के जर्जर भवन में 24 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई है। कॉलेज परिसर में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना बह्मपुरा थाना की पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने भवन की तलाशी ली। पुलिस ने सभी कार्टन को जब्त कर थाने लाया। ब्रह्मपुरा थानेदार बिपीन रंजन ने बताया पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किस धंधेबाज की है और इसे कॉलेज परिसर के जर्जर भवन में कब और किस उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। खेप कहां लाई गई पता लगा रही पुलिस पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कॉलेज परिसर तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद शराब को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस धंधेबाज की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी में जुटी है।
शराब माफिया भाग गए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र एक सुरेश कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र इलाके के महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज परिसर के पीछे जर्जर भवन से शराब को जब्त किया गया है। करवाई के दौरान में शराब माफिया मौके से भागने में सफल रहे हैं मामले में आगे की करवाई की जा रही। मुजफ्फरपुर में महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज के कैंपस के जर्जर भवन में 24 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई है। कॉलेज परिसर में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना बह्मपुरा थाना की पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने भवन की तलाशी ली। पुलिस ने सभी कार्टन को जब्त कर थाने लाया। ब्रह्मपुरा थानेदार बिपीन रंजन ने बताया पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किस धंधेबाज की है और इसे कॉलेज परिसर के जर्जर भवन में कब और किस उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। खेप कहां लाई गई पता लगा रही पुलिस पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कॉलेज परिसर तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद शराब को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस धंधेबाज की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी में जुटी है।
शराब माफिया भाग गए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र एक सुरेश कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र इलाके के महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज परिसर के पीछे जर्जर भवन से शराब को जब्त किया गया है। करवाई के दौरान में शराब माफिया मौके से भागने में सफल रहे हैं मामले में आगे की करवाई की जा रही।


