Kumar Sanu Udit Narayan Kiss controversy: बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने 1 दिन में 28 गाने गाकर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 90 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। वह हमेशा अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी तगड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग पर खुलकर बात की। इसी दौरान उन्होंने अपने करीबी दोस्त उदित नारायण से जुड़े पुराने ‘किस विवाद’ (Kiss Controversy) पर भी मजेदार अंदाज में तंज कसा, जिसे सुनकर उनके फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कुमार सानू ने याद किया उदित नारायण का किस विवाद
कुमार सानू, जो ‘आशिकी’ में अपने गानों के बड़े हिट होने के बाद घर-घर में मशहूर हो गए थे। उनके गानों के आज भी लोग दीवाने हैं। उन्होंने हाल ही में लल्लनटॉप के साथ एक खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग के बारे में पूछा गया तो कुमार सानू ने बिना किसी झिझक के मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “ना मेरे को किसी ने चुम्मा-वुम्मा दिया, ना मैंने किसी का लिया। मैंने वो सब नहीं किया।” ये कहकर सिंगर हंसने लगे।
उदित नारायण ने किया था महिला फैन को किस
पिछले साल उदित नारायण ने अपनी एक फीमेल फैन को लाइव कॉन्सर्ट में लिप किस किया था, जिसके बाद सिंगर से जनता काफी नाराज हुई थी। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। कुमार सानू के ये शब्द उदित नारायण के साथ हुई किस (Kiss) कॉन्ट्रोवर्सी की तरफ इशारा कर रहे हैं और कुमार सानू का ये वीडियो वायरल भी हो रहा है।
कुमार सानू और उदित नायारण नहीं थे पहले दोस्त
बता दें, 1990 के दशक में कुमार सानू और उदित नारायण को बॉलीवुड संगीत जगत का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी (Rival) माना जाता था। दोनों एक ही फिल्म में गानों के लिए कॉम्पिटिशन करते थे और कई सुपरहिट गानों में साथ काम भी करते थे। लेकिन, वक्त के साथ दोनों की यह प्रोफेशनल राइवलरी एक बेहद गहरी और अटूट दोस्ती में बदल गई। अपनी इस खास बॉन्डिंग पर बात करते हुए कुमार सानू ने बताया कि उन दिनों के मुकाबले अब उनकी दोस्ती और भी मजबूत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उम्र और करियर के इस पड़ाव पर अब उनके बीच खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए उनका रिश्ता पूरी तरह सच्चा और मजबूत है।


