नालन्दा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:भाई बोला-बहनोई ने गला दबाकर मारा, पैसे लेकर भागा; पुलिस बोली-झगड़े के बाद फांसी लगाने की चर्चा

नालन्दा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:भाई बोला-बहनोई ने गला दबाकर मारा, पैसे लेकर भागा; पुलिस बोली-झगड़े के बाद फांसी लगाने की चर्चा

नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के माफी गांव में बुधवार को 28 वर्षीय विवाहिता सुगनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के भाई ने पति, सास और ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सुगनी देवी अपने पीछे 6 साल के बेटे शिवचन और 6 महीने की मासूम बच्ची को छोड़ गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भाई का आरोप: पति ने गला दबाकर हत्या की, पैसे लेकर भागा मृतका सुगनी देवी के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह देवघर गए हुए थे। उनकी पत्नी ने फोन पर बताया था कि बहनोई (सुगनी का पति सीताराम रविदास) घर आया था और रात भर रुककर सुबह चला गया। मुकेश का आरोप है कि उसका बहनोई सीताराम सुगनी या बच्चों के नाम से खुले बैंक खाते की पासबुक लेने आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि खाते में पैसे थे और पासबुक लेने के बाद पति पैसे लेकर फरार हो गया। चौकीदार ने दी घटना की जानकारी मुकेश ने बताया कि देवघर से लौटने के बाद गांव के चौकीदार ने उन्हें खोजते हुए बताया कि उनके घर में कोई घटना हो गई है। चौकीदार ने उन्हें व्हाट्सऐप पर एक तस्वीर दिखाई। तस्वीर देखकर उन्होंने अपनी बहन सुगनी की पहचान की। इसके बाद मुकेश ने बहनोई सीताराम रविदास पर ही सुगनी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मुकेश ने सास और ससुर के भी घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या का स्पष्ट कारण उन्हें पता नहीं है। पुलिस बोली- विवाद के बाद फांसी लगाने की है चर्चा अस्थावां थानाध्यक्ष सत्यम चंद्रवंशी ने बताया, ‘घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक, ग्रामीणों से पूछताछ में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसी विवाद से नाराज होकर महिला द्वारा फांसी लगाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के माफी गांव में बुधवार को 28 वर्षीय विवाहिता सुगनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के भाई ने पति, सास और ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सुगनी देवी अपने पीछे 6 साल के बेटे शिवचन और 6 महीने की मासूम बच्ची को छोड़ गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भाई का आरोप: पति ने गला दबाकर हत्या की, पैसे लेकर भागा मृतका सुगनी देवी के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह देवघर गए हुए थे। उनकी पत्नी ने फोन पर बताया था कि बहनोई (सुगनी का पति सीताराम रविदास) घर आया था और रात भर रुककर सुबह चला गया। मुकेश का आरोप है कि उसका बहनोई सीताराम सुगनी या बच्चों के नाम से खुले बैंक खाते की पासबुक लेने आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि खाते में पैसे थे और पासबुक लेने के बाद पति पैसे लेकर फरार हो गया। चौकीदार ने दी घटना की जानकारी मुकेश ने बताया कि देवघर से लौटने के बाद गांव के चौकीदार ने उन्हें खोजते हुए बताया कि उनके घर में कोई घटना हो गई है। चौकीदार ने उन्हें व्हाट्सऐप पर एक तस्वीर दिखाई। तस्वीर देखकर उन्होंने अपनी बहन सुगनी की पहचान की। इसके बाद मुकेश ने बहनोई सीताराम रविदास पर ही सुगनी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मुकेश ने सास और ससुर के भी घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या का स्पष्ट कारण उन्हें पता नहीं है। पुलिस बोली- विवाद के बाद फांसी लगाने की है चर्चा अस्थावां थानाध्यक्ष सत्यम चंद्रवंशी ने बताया, ‘घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक, ग्रामीणों से पूछताछ में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसी विवाद से नाराज होकर महिला द्वारा फांसी लगाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *