नालंदा जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल की मुख्यधारा से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर मिलने जा रहा है। 22 अक्टूबर को नालंदा जिला पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026–27 का आयोजन बापू हाईस्कूल, चंडी के खेल मैदान पर किया जाएगा। आयोजन नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी और रुद्रांश फिजिकल अकादमी, चंडी के संयुक्त सहयोग से संपन्न होगा। आयोजकों का उद्देश्य ‘सशक्त खेल, समावेशी समाज’ की परिकल्पना को साकार करना और हर प्रतिभावान खिलाड़ी को उचित मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें अंडर-17, अंडर-20 तथा 20 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग शामिल हैं। प्रतिभागियों की उम्र की आधिकारिक गणना 31 दिसंबर 2026 की तिथि के अनुसार की जाएगी। ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं कराई जाएंगी चैंपियनशिप के अंतर्गत पैरा एथलेटिक्स, पैरालंपिक, दृष्टिबाधित एथलेटिक्स, स्पेशल ओलंपिक एथलेटिक्स के मान्य नियमों के अनुसार ट्रैक-फील्ड स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इसके अलावा स्पेशल ओलंपिक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए सॉफ्टबॉल थ्रो प्रतियोगिता भी विशेष रूप से शामिल की गई है।
खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज और दिशा-निर्देश अनिवार्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी इच्छुक खिलाड़ियों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या यूडीआईडी कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र या विद्यालय पहचान पत्र और तीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें जमा करानी होंगी। इसके साथ ही आयोजन समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता के दिन सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या यूडीआईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। विशेष जानकारी के लिए संपर्क कर सकते नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोच और सचिव कुंदन कुमार पांडे ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी या पंजीकरण के लिए खिलाड़ी और खेल प्रेमी मोबाइल नंबर 9631417877 पर संपर्क कर सकते हैं। नालंदा जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल की मुख्यधारा से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर मिलने जा रहा है। 22 अक्टूबर को नालंदा जिला पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026–27 का आयोजन बापू हाईस्कूल, चंडी के खेल मैदान पर किया जाएगा। आयोजन नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी और रुद्रांश फिजिकल अकादमी, चंडी के संयुक्त सहयोग से संपन्न होगा। आयोजकों का उद्देश्य ‘सशक्त खेल, समावेशी समाज’ की परिकल्पना को साकार करना और हर प्रतिभावान खिलाड़ी को उचित मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें अंडर-17, अंडर-20 तथा 20 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग शामिल हैं। प्रतिभागियों की उम्र की आधिकारिक गणना 31 दिसंबर 2026 की तिथि के अनुसार की जाएगी। ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं कराई जाएंगी चैंपियनशिप के अंतर्गत पैरा एथलेटिक्स, पैरालंपिक, दृष्टिबाधित एथलेटिक्स, स्पेशल ओलंपिक एथलेटिक्स के मान्य नियमों के अनुसार ट्रैक-फील्ड स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इसके अलावा स्पेशल ओलंपिक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए सॉफ्टबॉल थ्रो प्रतियोगिता भी विशेष रूप से शामिल की गई है।
खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज और दिशा-निर्देश अनिवार्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी इच्छुक खिलाड़ियों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या यूडीआईडी कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र या विद्यालय पहचान पत्र और तीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें जमा करानी होंगी। इसके साथ ही आयोजन समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता के दिन सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या यूडीआईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। विशेष जानकारी के लिए संपर्क कर सकते नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोच और सचिव कुंदन कुमार पांडे ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी या पंजीकरण के लिए खिलाड़ी और खेल प्रेमी मोबाइल नंबर 9631417877 पर संपर्क कर सकते हैं।

