नालंदा में शान से निकली विशाल तिरंगा यात्रा:डीएम-एसपी ने किया नेतृत्व, स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोग हुए शामिल; धूप में भी दिखा युवाओं का उत्साह

नालंदा में शान से निकली विशाल तिरंगा यात्रा:डीएम-एसपी ने किया नेतृत्व, स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोग हुए शामिल; धूप में भी दिखा युवाओं का उत्साह

नालंदा में कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा समाहरणालय से शुरू होकर श्रम कल्याण केंद्र के मैदान तक निकाली गई। इस देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने किया। बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हर नागरिक में देशभक्ति जगाना है मुख्य उद्देश्य डीएम उदिता सिंह ने कहा कि जिले में 9 से 17 अगस्त तक एक विशेष सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करना है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिले के हर नागरिक को अपने देश पर गर्व होना चाहिए। लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए ही ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजगीर में ट्रैकिंग कराई गई है और बच्चे दीवारों को तिरंगे और देशभक्ति के थीम पर रंग रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर घर में देशभक्ति की भावना फिर से जागृत हो। तिरंगा यात्रा की 3 तस्वीरें… चिलचिलाती धूप में भी दिखा युवाओं का उत्साह कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद इस तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए एसपी भारत सोनी ने छात्रों के जज्बे की सराहना की। एसपी ने कहा कि हमारा संदेश यही है कि जो नई युवा पीढ़ी आ रही है, उसमें राष्ट्रभक्ति की भावना का उद्गम हो और वे इसका प्रचार-प्रसार करें। कड़ी धूप में भी सभी बच्चों का उत्साह और उमंग एकदम जबरदस्त था। यह पूरा सप्ताह हम राष्ट्र के नाम समर्पित कर रहे हैं और यह कार्यक्रम उसी की एक कड़ी है। नालंदा में कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा समाहरणालय से शुरू होकर श्रम कल्याण केंद्र के मैदान तक निकाली गई। इस देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने किया। बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हर नागरिक में देशभक्ति जगाना है मुख्य उद्देश्य डीएम उदिता सिंह ने कहा कि जिले में 9 से 17 अगस्त तक एक विशेष सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करना है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिले के हर नागरिक को अपने देश पर गर्व होना चाहिए। लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए ही ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजगीर में ट्रैकिंग कराई गई है और बच्चे दीवारों को तिरंगे और देशभक्ति के थीम पर रंग रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर घर में देशभक्ति की भावना फिर से जागृत हो। तिरंगा यात्रा की 3 तस्वीरें… चिलचिलाती धूप में भी दिखा युवाओं का उत्साह कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद इस तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए एसपी भारत सोनी ने छात्रों के जज्बे की सराहना की। एसपी ने कहा कि हमारा संदेश यही है कि जो नई युवा पीढ़ी आ रही है, उसमें राष्ट्रभक्ति की भावना का उद्गम हो और वे इसका प्रचार-प्रसार करें। कड़ी धूप में भी सभी बच्चों का उत्साह और उमंग एकदम जबरदस्त था। यह पूरा सप्ताह हम राष्ट्र के नाम समर्पित कर रहे हैं और यह कार्यक्रम उसी की एक कड़ी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *