नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अपने पति के पास पटना जा रही थी। मृतका की पहचान झारखंड के खूंटी जिला स्थित चुरले गांव निवासी राजू उरांव की पत्नी गंगी देवी(60) के रूप में हुई है। ड्राइवर लल्लू यादव ने बताया स्टैंड पर बस से दाहिनी ओर की डिक्की से यात्रियों का सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान स्टाफ ने शोर मचाया कि एक महिला की गिर गई है। आसपास के लोगों की मदद से तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर गए। बीपी काफी कम हो गया था। चेकअप के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों के अलग-अलग दावे घटनास्थल पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सामान उतारने के दौरान बोरा गिरने से महिला को चोट लगी, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई। वहीं, बस ड्राइवर ने बोरा गिरने से मौत की बात को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि महिला और बोरा अलग-अलग गिरे थे। पति बोले- खाना पकाने के लिए बुलाया था मृतका के पति राजू उरांव ने बताया कि पटना जिला स्थित घोसवारी में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को खाना पकाने के लिए झारखंड से बुलाया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगी देवी को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। बस स्टैंड पर अचानक क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: पुलिस मामले को लेकर बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अपने पति के पास पटना जा रही थी। मृतका की पहचान झारखंड के खूंटी जिला स्थित चुरले गांव निवासी राजू उरांव की पत्नी गंगी देवी(60) के रूप में हुई है। ड्राइवर लल्लू यादव ने बताया स्टैंड पर बस से दाहिनी ओर की डिक्की से यात्रियों का सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान स्टाफ ने शोर मचाया कि एक महिला की गिर गई है। आसपास के लोगों की मदद से तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर गए। बीपी काफी कम हो गया था। चेकअप के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों के अलग-अलग दावे घटनास्थल पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सामान उतारने के दौरान बोरा गिरने से महिला को चोट लगी, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई। वहीं, बस ड्राइवर ने बोरा गिरने से मौत की बात को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि महिला और बोरा अलग-अलग गिरे थे। पति बोले- खाना पकाने के लिए बुलाया था मृतका के पति राजू उरांव ने बताया कि पटना जिला स्थित घोसवारी में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को खाना पकाने के लिए झारखंड से बुलाया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगी देवी को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। बस स्टैंड पर अचानक क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: पुलिस मामले को लेकर बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

