नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र स्थित जिरायन पुल के पास मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर ताजनीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने मुखिया प्रतिनिधि की बेरहमी से पिटाई कर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए और सोने की चेन लूट ली। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जख्मी को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाजार से सब्जी लेकर लौटते समय हुआ हमला घायल की पहचान ताजनीपुर निवासी अर्जुन रजक के 42 वर्षीय जितेंद्र कुमार रजक के रूप में हुई है।जो मूलतः मुंगेर का रहने वाला है और अपनी बहन के घर रह रहा है। वे ताजनीपुर पंचायत की मुखिया के भाई और प्रतिनिधि हैं तथा पंचायत का सारा कामकाज वही देखते हैं। बिन्द पंचायत के मुखिया उमेश राउत ने बताया कि जितेंद्र बिंद बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान जिरायन पुल के पास पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। उनके अनुसार इस हमले में जितेंद्र का बायां पैर और दायां हाथ पूरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है। अपहरण और हत्या की थी साजिश उमेश राउत ने बताया कि हमलावर जितेंद्र का अपहरण कर उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे थे। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। इसी बीच, शोर सुनकर जब कुछ ग्रामीण वहां जुटने लगे, तो बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही उमेश राउत मौके पर पहुंचे और घायल को अपने वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे चुनावी रंजिश मुख्य कारण है। कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। फर्द बयान पर होगी कानूनी कार्रवाई हमले और फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। बिंद थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। अस्पताल में भर्ती घायल जितेंद्र कुमार रजक के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र स्थित जिरायन पुल के पास मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर ताजनीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने मुखिया प्रतिनिधि की बेरहमी से पिटाई कर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए और सोने की चेन लूट ली। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जख्मी को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाजार से सब्जी लेकर लौटते समय हुआ हमला घायल की पहचान ताजनीपुर निवासी अर्जुन रजक के 42 वर्षीय जितेंद्र कुमार रजक के रूप में हुई है।जो मूलतः मुंगेर का रहने वाला है और अपनी बहन के घर रह रहा है। वे ताजनीपुर पंचायत की मुखिया के भाई और प्रतिनिधि हैं तथा पंचायत का सारा कामकाज वही देखते हैं। बिन्द पंचायत के मुखिया उमेश राउत ने बताया कि जितेंद्र बिंद बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान जिरायन पुल के पास पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। उनके अनुसार इस हमले में जितेंद्र का बायां पैर और दायां हाथ पूरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है। अपहरण और हत्या की थी साजिश उमेश राउत ने बताया कि हमलावर जितेंद्र का अपहरण कर उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे थे। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। इसी बीच, शोर सुनकर जब कुछ ग्रामीण वहां जुटने लगे, तो बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही उमेश राउत मौके पर पहुंचे और घायल को अपने वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे चुनावी रंजिश मुख्य कारण है। कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। फर्द बयान पर होगी कानूनी कार्रवाई हमले और फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। बिंद थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। अस्पताल में भर्ती घायल जितेंद्र कुमार रजक के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


