नारनौल से 16 वर्षीय किशोरी लापता, मामला दर्ज:शाम को घर से घूमने के लिए निकली थी, काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी

नारनौल से 16 वर्षीय किशोरी लापता, मामला दर्ज:शाम को घर से घूमने के लिए निकली थी, काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी

हरियाणा में नारनौल के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी शाम के समय घर से बाहर घूमने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी वापस घर नहीं लौटी। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उसके लापता होने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर किशोरी की तलाश करने की मांग की। बीती शाम को हुई लापता पुलिस को दी शिकायत के अनुसार किशोरी 9 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को किशोरी के हुलिए और उस समय पहने कपड़ों की जानकारी भी दी है, ताकि उसकी पहचान करने और तलाश में मदद मिल सके। पुलिस ने किया मामला दर्ज शिकायत मिलने के बाद नांगल चौधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है और किशोरी के घर से निकलने के बाद उसके संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *