नारनौल में व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल:पुरानी मंडी में बाइक सवार युवकों ने घेरकर पीटा, दोनों पैरों में गंभीर चोटें

नारनौल में व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल:पुरानी मंडी में बाइक सवार युवकों ने घेरकर पीटा, दोनों पैरों में गंभीर चोटें

हरियाणा के नारनौल में पुरानी मंडी में दो-तीन बाइकों पर आए युवाओं ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। शहर के पुल बाजार में ब्रह्मचारी वॉच नाम से एक दुकान है। दुकानदार शशि भारत सोमवार रात को करीब साढ़े नौ-दस बजे अपनी दुकान से बाइक पर सवार पुरानी मंडी में अपने घर जा रहा था। महता चौक अंडरपास की घटना महता चौक से आगे अंडरपास के नजदीक से दो से तीन बाइक सवार युवाओं ने उनका पीछा किया। जिसके बाद उन्होंने किशोरीलाल स्कूल के सामने उसको बाइक आगे लगाकर रोक लिया। रोकने के बाद उसके साथ पांच से छह युवाओं ने लाठी-डंडों से मारपीट की। मोहल्लावासी हुए एकत्र इस दौरान युवक के चिल्लाने से मोहल्लावासी एकत्र हो गए। जिसके कारण मारपीट करने वाले युवा वहां से भाग गए। मौके पर नगर पार्षद विशाल सैनी भी पहुंच गया। विशाल सैनी ने इस बारे में डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। घायल को पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसके दोनों पैरों में चोट होना पाया गया। पार्षद विशाल सैनी ने बताया कि हमलावरों ने उसके दोनों पैरों को काफी चोटें पहुंचाई हैं। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पहले से विवाद वहीं इस बारे में मोहल्लावासियों ने बताया कि पीड़ित के परिवार वालों से किसी के साथ विवाद चल रहा है। हो सकता है, उसी विवाद के चलते यह घटना हुई हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *