रायबरेली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मिलएरिया थाना में पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रुद्राक्ष यादव पुत्र सुरेश यादव (निवासी सर्वोदय नगर, थाना मिलएरिया, जनपद रायबरेली) के खिलाफ नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर खास की सटीक सूचना पर, दिनांक 29 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास ओवर ब्रिज ग्राम खसपरी पुल राही के पास से वांछित अभियुक्त रुद्राक्ष यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना मिलएरिया पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम प्रताप यादव, आरक्षी जय सिंह और आरक्षी विवेक कुमार शामिल रहे।

