नाना पाटेकर के निधन के बाद सामने आया पुराना वीडियो, मनोहर पर्रिकर को याद कर कही थी ये बात

नाना पाटेकर के निधन के बाद सामने आया पुराना वीडियो, मनोहर पर्रिकर को याद कर कही थी ये बात

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने करीबी दोस्त मनोहर पर्रिकर को याद करते नजर आए। गोवा पर्यटन दिवस कार्यक्रम के दौरान नाना पाटेकर ने पर्रिकर की तारीफ करते हुए कहा था कि ऐसे व्यक्ति का हमारे बीच जन्म लेना सौभाग्य की बात है।

सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में कही बड़ी बात

कार्यक्रम की सभा को संबोधित करते हुए नाना पाटेकर ने मंच से गोवा के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का जिक्र किया। नाना पाटेकर ने कहा, ‘प्रमोद सावंत, आपके पिता के समय से ही रिश्ता है। मनोहर पर्रिकर मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। वह उम्र में मुझसे छोटे थे, लेकिन उनका कद और सोच इतनी बड़ी थी कि हर कोई उन्हें बेहद सम्मान की नजरों से देखता था।’

‘ऐसे व्यक्तित्व का हमारे बीच होना सौभाग्य’

अपनी उम्र का जिक्र करते हुए नाना पाटेकर ने कहा कि वह अब 77 साल के होने वाले हैं, लेकिन मनोहर पर्रिकर जैसे नेताओं का योगदान हमेशा प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसे व्यक्ति हमारे बीच पैदा हुए और उन्होंने ऐसी चीजें देखी और उन्हें करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

अचानक बिगड़ी तबीयत, रात 2:30 बजे दोस्त को भेजा था मैसेज

देर रात घर पर अकेले मौजूद नाना पाटेकर की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई, उस वक्त उनके साथ सिर्फ केयरटेकर ही मौजूद था। रात करीब 2:30 बजे जब उन्हें सीने में बेचैनी और असहजता महसूस हुई, तो उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त को मैसेज करके इसकी जानकारी दी। हालांकि, देर रात होने के कारण दोस्त तुरंत मैसेज नहीं देख पाया। जैसे ही सुबह करीब 4 बजे उसने मैसेज देखा, तुरंत नाना को फोन किया और बिना देर किए उनके घर पहुंच गया। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नाना को तेजी से पसीना आ रहा था और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्हें संभालने की कोशिश की ही जा रही थी कि वह धीरे-धीरे बेहोश होने लगे, जिसके बाद केयरटेकर को अस्पताल भेजकर तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई।

करीबी दोस्त को खोने का दर्द, भावुक हुए गोवा के CM प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गोवा में निधन हुआ। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सावंत ने कहा कि नाना पाटेकर का जाना पूरे देश और खासकर महाराष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने नाना को बेहतरीन कलाकार और समाजसेवा से जुड़े व्यक्ति के तौर पर याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना उनके बेहद करीबी दोस्त थे, इसलिए उनका निधन उनके लिए निजी तौर पर भी बड़ा नुकसान है। उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *