नाथद्वारा में गरबा रास महोत्सव की धूम:ढोल की थाप और आतिशबाजी के बीच हुआ प्रतिमा का आगमन, उमड़े श्रद्धालु

नाथद्वारा में गरबा रास महोत्सव की धूम:ढोल की थाप और आतिशबाजी के बीच हुआ प्रतिमा का आगमन, उमड़े श्रद्धालु

नाथद्वारा नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी वाल्मीकि समाज के तत्वावधान में जय मातादी मित्र मंडल की ओर से भव्य गरबा रास महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियों के तहत शनिवार देर शाम बस स्टैंड पर दुर्गा माता की प्रतिमा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल और आतिशबाजी से गूंजा बस स्टैंड दुर्गा माता की प्रतिमा के आगमन पर बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए एकत्रित हुए। प्रतिमा के स्वागत में ढोल बजाए गए और आकाशीय आतिशबाजी की गई। भक्तों ने माता के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, भाजपा पार्षद मुकेश माली, प्रकाश सनाढ्य सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने दुर्गा माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा के साथ स्वागत किया। नौ दिनों तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम आयोजक मंडल के सदस्य एवं पार्षद लाला गहलोत ने बताया- इस बार गरबा रास महोत्सव को विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए बड़ा पंडाल तैयार कराया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *