नागौर में जमीन के विवाद में महिला की हत्या:कैंपर से टक्कर मारी थी, हॉस्पिटल में दूसरे दिन इलाज के दौरान तोड़ा दम

नागौर में जमीन के विवाद में महिला की हत्या:कैंपर से टक्कर मारी थी, हॉस्पिटल में दूसरे दिन इलाज के दौरान तोड़ा दम

जमीन के विवाद में घायल हुई महिला की दूसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद महिला के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, नागौर जिले में रियांबड़ी के डोडियाना गांव में जमीन के विवाद में मंगलवार को 2 पक्ष भिड़ गए थे। इसमें पक्ष ने प्रकाश देवी बावरी (52) पत्नी महावीर निवासी डोडियाना को कैंपर से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां आज उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति महावीर पुत्र सुखदेव ने 23 सितंबर को पादूकलां थाने में शिकायत दी। बताया- परिवार का जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से पहले से विवाद चल रहा था। खेत में ज्वार की फसल बोई हुई थी। 22 सितंबर को दूसरे पक्ष के लोग फसल काटने के लिए खेत में पहुंचे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विरोध करने पर मारपीट का आरोप
शिकायत में पप्पूराम पुत्र छगनाराम, हेमराज पुत्र छगनाराम और छगनाराम सहित अन्य लोगों पर खेत में पहुंचकर फसल काटने और विवाद करने का आरोप लगाया गया है। परिवादी का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पप्पूराम पर कैंपर गाड़ी से लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, कैंपर की चपेट में आने से प्रकाश देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान परिवार के अन्य लोग वहां से हट गए, जबकि प्रकाश देवी गिर गई थीं। थांवला से अजमेर किया रेफर
परिजन गंभीर हालत में प्रकाश देवी को इलाज के लिए थांवला के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां आज प्रकाश देवी की मौत हो गई। थानाधिकारी बोले- जांच शुरू कर दी
पादूकलां थानाधिकारी देवीलाल ने बताया- शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमॉर्टम सहित जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *