बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र की बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी में एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। नशे के लिए पैसे न मिलने पर विवाद के बाद हत्या हुई। विशेष टीम ने मुख्य आरोपी सूरज कुमार उर्फ भूरा (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी सबूतों, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पूछताछ से जांच की। घटना 17-18 अक्टूबर 2026 की रात माराफारी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा के नीचे कृष्ण मंदिर के पास हुई। इस मामले में 18 अक्टूबर 2026 को बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज हुई। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया, आरोपी सूरज कुमार पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिलने पर विवाद हुआ और उसने युवक की हत्या कर दी। उसकी मां और बहनों ने भी गुस्सैल स्वभाव बताया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी का गमछा, चप्पल और ‘हर-हर महादेव’ लिखी गंजी बरामद की। परिजनों ने इन सामानों की पहचान की। ये अहम सबूत हैं। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र की बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी में एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। नशे के लिए पैसे न मिलने पर विवाद के बाद हत्या हुई। विशेष टीम ने मुख्य आरोपी सूरज कुमार उर्फ भूरा (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी सबूतों, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पूछताछ से जांच की। घटना 17-18 अक्टूबर 2026 की रात माराफारी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा के नीचे कृष्ण मंदिर के पास हुई। इस मामले में 18 अक्टूबर 2026 को बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज हुई। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया, आरोपी सूरज कुमार पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिलने पर विवाद हुआ और उसने युवक की हत्या कर दी। उसकी मां और बहनों ने भी गुस्सैल स्वभाव बताया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी का गमछा, चप्पल और ‘हर-हर महादेव’ लिखी गंजी बरामद की। परिजनों ने इन सामानों की पहचान की। ये अहम सबूत हैं।

