नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर रोड स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गल्ले में रखे करीब 1 लाख 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक विक्रम कुमार ने बताया कि उन्होंने बैंक से 1.75 लाख रुपये निकालकर सीएसपी में रखा था। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे वह केंद्र बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब सीएसपी खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि पीछे की दीवार तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए थे और गल्ले में रखे 1.75 लाख रुपये चोरी कर लिए। हालांकि, केंद्र में रखा अन्य सामान सुरक्षित मिला। सीसीटीवी कैमरा बंद मिला, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। जांच के दौरान सीएसपी का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया। ऐसे में पुलिस के सामने चोरों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी है। आवेदन मिलने के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी फिलहाल पुलिस सीएसपी संचालक के लिखित आवेदन का इंतजार कर रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार चोरी की घटनाओं के बीच इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की भी नजर है। नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर रोड स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गल्ले में रखे करीब 1 लाख 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक विक्रम कुमार ने बताया कि उन्होंने बैंक से 1.75 लाख रुपये निकालकर सीएसपी में रखा था। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे वह केंद्र बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब सीएसपी खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि पीछे की दीवार तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए थे और गल्ले में रखे 1.75 लाख रुपये चोरी कर लिए। हालांकि, केंद्र में रखा अन्य सामान सुरक्षित मिला। सीसीटीवी कैमरा बंद मिला, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। जांच के दौरान सीएसपी का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया। ऐसे में पुलिस के सामने चोरों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी है। आवेदन मिलने के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी फिलहाल पुलिस सीएसपी संचालक के लिखित आवेदन का इंतजार कर रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार चोरी की घटनाओं के बीच इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की भी नजर है।

