नवादा में बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा, मौत:घर जाने वक्त हादसा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

नवादा में बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा, मौत:घर जाने वक्त हादसा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर बैठे बुजुर्ग की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के बसकंडा गांव निवासी भजंती मांझी के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ सिवान जाने के लिए घर से निकले थे। परिवार के लोग सिवान में ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। इसी दौरान अमरपुर गांव के पास हादसा हो गया। ई-रिक्शा पर बैठकर साथियों का इंतजार कर रहे थे मृतक के भतीजे बादल कुमार ने बताया कि परिवार के कई लोग सिवान जाने वाले थे। भजंती मांझी पहले ई-रिक्शा पर बैठ गए थे, जबकि चालक थोड़ी दूरी पर था। परिवार के दूसरे लोग भी वहां पहुंचकर ई-रिक्शा पर बैठने वाले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ उस समय ई-रिक्शा पर अन्य लोग अभी बैठे नहीं थे। अगर परिवार के सभी सदस्य उस वक्त ई-रिक्शा पर सवार होते तो हादसा और बड़ा हो सकता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर बैठे बुजुर्ग की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के बसकंडा गांव निवासी भजंती मांझी के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ सिवान जाने के लिए घर से निकले थे। परिवार के लोग सिवान में ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। इसी दौरान अमरपुर गांव के पास हादसा हो गया। ई-रिक्शा पर बैठकर साथियों का इंतजार कर रहे थे मृतक के भतीजे बादल कुमार ने बताया कि परिवार के कई लोग सिवान जाने वाले थे। भजंती मांझी पहले ई-रिक्शा पर बैठ गए थे, जबकि चालक थोड़ी दूरी पर था। परिवार के दूसरे लोग भी वहां पहुंचकर ई-रिक्शा पर बैठने वाले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ उस समय ई-रिक्शा पर अन्य लोग अभी बैठे नहीं थे। अगर परिवार के सभी सदस्य उस वक्त ई-रिक्शा पर सवार होते तो हादसा और बड़ा हो सकता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *