नवादा में दिव्यांगों के लिए रोजगार कैंप,15 पदों पर भर्ती:मैट्रिक पास 18 से 33 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा, 35 हजार सैलरी-इंश्योरेंस

नवादा में दिव्यांगों के लिए रोजगार कैंप,15 पदों पर भर्ती:मैट्रिक पास 18 से 33 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा, 35 हजार सैलरी-इंश्योरेंस

नवादा में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए 26 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार कैंप लगाया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से यह कैंप संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा में आयोजित होगा। कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। फ्लिपकार्ट में 15 पदों पर भर्ती जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि कैंप में फ्लिपकार्ट, नवादा की ओर से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विश मास्टर (डिलीवरी) के 15 पदों पर चयन किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को कैरियर और व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। मैट्रिक पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन भर्ती में मैट्रिक पास दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 35 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। नौकरी में वेतन के अलावा 27 लाख रुपये का इंश्योरेंस, इंसेंटिव और बोनस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। नौकरी का कार्यस्थल नवादा रहेगा। बाइक या ई-ट्राइसाइकिल जरूरी अभ्यर्थियों के पास बाइक या इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल और स्मार्टफोन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र की फोटोकॉपी, रंगीन फोटो और बायोडाटा लेकर कैंप में पहुंचना होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी रोजगार कैंप में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो रोजगार पोर्टल और एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जिन अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे संबंधित पोर्टल या जिला नियोजनालय, नवादा में पंजीकरण कराकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। निजी कंपनी करेगी नियुक्ति जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियोजक निजी क्षेत्र का है। नियुक्ति और नौकरी की शर्तों के लिए संबंधित कंपनी जिम्मेदार होगी। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल अभ्यर्थियों और नियोजक के बीच सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित रहेगी। नवादा में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए 26 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार कैंप लगाया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से यह कैंप संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा में आयोजित होगा। कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। फ्लिपकार्ट में 15 पदों पर भर्ती जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि कैंप में फ्लिपकार्ट, नवादा की ओर से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विश मास्टर (डिलीवरी) के 15 पदों पर चयन किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को कैरियर और व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। मैट्रिक पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन भर्ती में मैट्रिक पास दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 35 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। नौकरी में वेतन के अलावा 27 लाख रुपये का इंश्योरेंस, इंसेंटिव और बोनस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। नौकरी का कार्यस्थल नवादा रहेगा। बाइक या ई-ट्राइसाइकिल जरूरी अभ्यर्थियों के पास बाइक या इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल और स्मार्टफोन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र की फोटोकॉपी, रंगीन फोटो और बायोडाटा लेकर कैंप में पहुंचना होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी रोजगार कैंप में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो रोजगार पोर्टल और एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जिन अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे संबंधित पोर्टल या जिला नियोजनालय, नवादा में पंजीकरण कराकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। निजी कंपनी करेगी नियुक्ति जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियोजक निजी क्षेत्र का है। नियुक्ति और नौकरी की शर्तों के लिए संबंधित कंपनी जिम्मेदार होगी। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल अभ्यर्थियों और नियोजक के बीच सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *