नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा:मुजफ्फरपुर के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में लगी कतार; शहर से लेकर गांव तक भक्तियमय माहौल

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा:मुजफ्फरपुर के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में लगी कतार; शहर से लेकर गांव तक भक्तियमय माहौल

मुजफ्फरपुर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन कर सुख-शांति, समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिरों में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांवों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में भव्य सजावट शहर के दुर्गा स्थान मंदिर, राजराजेश्वरी देवी मंदिर, मां संतोषी मंदिर और बगलामुखी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजते रहे। जिले के ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस और विवेक की कामना दुर्गा स्थान मंदिर के पुजारी दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां का यह स्वरूप भक्तों को साहस, समृद्धि, ज्ञान, बुद्धि और विवेक प्रदान करने वाला माना जाता है। श्रद्धालु सच्चे मन से मां की आराधना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं। नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। भक्त मां के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भीड़ के बीच पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। मुजफ्फरपुर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन कर सुख-शांति, समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिरों में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांवों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में भव्य सजावट शहर के दुर्गा स्थान मंदिर, राजराजेश्वरी देवी मंदिर, मां संतोषी मंदिर और बगलामुखी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजते रहे। जिले के ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस और विवेक की कामना दुर्गा स्थान मंदिर के पुजारी दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां का यह स्वरूप भक्तों को साहस, समृद्धि, ज्ञान, बुद्धि और विवेक प्रदान करने वाला माना जाता है। श्रद्धालु सच्चे मन से मां की आराधना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं। नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। भक्त मां के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भीड़ के बीच पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *