नवरात्रि में गरबे के दौरान गुल हुई बिजली:जावद में कटौती से भड़के ग्रामीण; नीमच-जावद रोड पर किया चक्काजाम

नवरात्रि में गरबे के दौरान गुल हुई बिजली:जावद में कटौती से भड़के ग्रामीण; नीमच-जावद रोड पर किया चक्काजाम

नवरात्रि में गरबे के दौरान बिजली कटौती से नाराज सुवाखेड़ा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार रात जावद के नीमच रोड स्थित विद्युत ग्रिड के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे नीमच-जावद रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस की समझाइश और बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। गरबे के दौरान बिजली गुल होने से नाराजगी ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार मनमानी बिजली कटौती की जा रही है। नवरात्रि में गांवों में मां अंबे की आरती और गरबे के आयोजन हो रहे हैं। ऐसे में ऐन वक्त पर बिजली गुल होने से पंडालों में अंधेरा छा जाता है और कार्यक्रम प्रभावित होते हैं। अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बंद होने से गरबा आयोजनों में परेशानी होती है। इसके साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना रहता है। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका रहती है। इसी समस्या को लेकर सुवाखेड़ा सहित आसपास के गांवों के लोग तख्तियां लेकर ग्रिड के बाहर पहुंचे। अधिकारी नहीं पहुंचे तो बढ़ा आक्रोश ग्रामीणों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद विद्युत विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी तय समय पर मौके पर नहीं पहुंचा। इससे प्रदर्शनकारियों की नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने बिजली कटौती बंद करने और नवरात्रि के दौरान नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस की समझाइश के बाद खुला रास्ता चक्काजाम की सूचना पर जावद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी और बिजली आपूर्ति जल्द सुचारू कराने का आश्वासन दिया। बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद नीमच-जावद रोड पर यातायात सामान्य हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *