नवरात्रि महोत्सव 11 से:असालतगंज में 18 को मां भगवती के जागरण के बाद होगा प्रसाद वितरण

नवरात्रि महोत्सव 11 से:असालतगंज में 18 को मां भगवती के जागरण के बाद होगा प्रसाद वितरण

नवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व पर मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन असालतगंज में दुर्गा सेवा समिति द्वारा किया जाएगा। इसकी जानकारी कमेटी अध्यक्ष अलोक कुशवाहा और कमेटी सदस्यों ने दी। अरुण चौरसिया, गुजन यादव, हिमांशु कुशवाहा, आकाश गुप्ता, रोहित सबिता सहित अन्य सदस्य में मौजूद रहे। सदस्याें ने बताया कि 11 अक्टूबर, रविवार को मूर्ति स्थापना होगी। यहां प्रतिदिन धार्मिक आयोजन होंगे। इसमें 18 अक्टूबर को महावीर मंदिर बाजार असालतगंज में देवी जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें मातारानी के भजन गाए जाएंगे। भजनों के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *