नर्मदापुरम में भारी बारिश का अलर्ट:सिवनीमालवा में ढाई इंच से ज्यादा बारिश, बरगी डैम के 13 गेट खुले; नर्मदा का जलस्तर बढ़ेगा

नर्मदापुरम में भारी बारिश का अलर्ट:सिवनीमालवा में ढाई इंच से ज्यादा बारिश, बरगी डैम के 13 गेट खुले; नर्मदा का जलस्तर बढ़ेगा

नर्मदापुरम जिले में शुक्रवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं और बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को भी रेड अलर्ट था। शहर में तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन दिनभर और रात में रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। सिवनीमालवा तहसील में ढाई इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 7 सितंबर तक बारिश के आसार मौसमविद एचएस पांडे के अनुसार शुक्रवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की स्थिति बनने की संभावना है। मध्यप्रदेश और गुजरात के हिस्सों से होकर एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। राजस्थान के गंगानगर की ओर भी ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश की ओर ऊपरी हवाओं का चक्रवात सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से जिले समेत प्रदेश के कई हिस्सों में 7 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। औसत से कम हुई अब तक बारिश जिले में 1 जून से 3 अगस्त के बीच औसतन 27.26 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में करीब 47 इंच बारिश हुई थी। बरगी डैम के 13 गेट खुले, नर्मदा बढ़ेगी जबलपुर के बरगी डैम के गुरुवार देर रात 13 गेट खोल दिए गए। गेट करीब 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं, जिससे पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर नर्मदा नदी के जलस्तर पर पड़ेगा। जलस्तर में करीब 5 से 6 मीटर तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। शुक्रवार सुबह सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर 938.40 फीट दर्ज किया गया। वहीं तवा डैम का जलस्तर भी 1155 फीट के पार पहुंच गया है। यह गवर्निंग लेवल से करीब 9 फीट ऊपर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *