नजीबुल्लाह जादरान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, मोहम्मद नबी और राशिद खान के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

नजीबुल्लाह जादरान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, मोहम्मद नबी और राशिद खान के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

Najibullah Zadran: नजीबुल्लाह जादरान ने एशियन गेम्‍स में जापान के खिलाफ मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। यह उनका 200वां इंटरनेशनल मैच है। इस माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले वह अफगानिस्‍तान के तीसरे खिलाड़ी है। 

Najibullah Zadran 200th International Match: एशियन गेम्‍स 2026 में गुरुवार को ग्रुप-ए में अफगानिस्‍तान और जापान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में उतरते ही नजीबुल्लाह जादरान ने इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह उनका 200वां अंतरराष्‍ट्रीय मुकाबला है। वह मोहम्‍मद नबी और राशिद खान के बाद इस मुकाम को हासिल करने वाले तीसरे अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं। मोहम्मद नबी अफगानिस्‍तान के लिए सबसे ज्‍यादा 336 और राशिद खान 246 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

अफगानिस्तान के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच

रैंक खिलाड़ी करियर अवधि मैच रन बल्लेबाजी औसत शतक विकेट गेंदबाजी औसत 5 विकेट
1 मोहम्मद नबी 2009–2026 336 6334 24.64 2 296 31.04 1
2 राशिद खान 2015–2026 246 2271 17.33 0 466 17.22 14
3 नजीबुल्लाह जादरान 2012–2026 200 3897 29.08 1 1 31.00 0
4 असगर अफगान 2009–2021 195 4246 24.83 2 4 28.00 0
5 गुलबदीन नायब 2011–2026 176 2414 19.95 0 109 33.03 1
6 मोहम्मद शहजाद 2009–2023 159 4844 31.25 7 0 0
7 रहमानुल्लाह गुरबाज 2019–2026 152 4593 29.82 10 0 0
8 समीउल्लाह शिनवारी 2009–2022 149 2824 26.14 0 74 32.66 1
9 रहमत शाह 2013–2026 145 5346 37.12 9 16 36.56 1
10 मुजीब उर रहमान 2017–2026 144 352 9.26 0 189 24.39 2
11 इब्राहिम जादरान 2019–2026 122 4650 39.40 8 1 13.00 0
12 अजमतुल्लाह उमरजई 2021–2026 119 2158 26.64 1 110 27.32 1
13 हशमतुल्लाह शाहिदी 2013–2026 118 3525 35.60 3 1 254.00 0
14 दौलत जादरान 2011–2019 116 581 15.28 0 155 28.40 0
15 फजलहक फारूकी 2021–2026 101 38 3.80 0 120 26.86 1

खबर अपडेट हो रही है…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *