नकली सोने का बिस्किट बेचकर 4.90 लाख हड़पे:आरोपियों ने कहा था- जमीन के अंदर से मिले, महिला गिरफ्तार, 3 लाख रुपए जब्त

नकली सोने का बिस्किट बेचकर 4.90 लाख हड़पे:आरोपियों ने कहा था- जमीन के अंदर से मिले, महिला गिरफ्तार, 3 लाख रुपए जब्त

झाबुआ जिले की पिटोल चौकी पुलिस ने पुराने मकान की खुदाई में सोने के बिस्किट मिलने का झांसा देकर 4 लाख 90 हजार रुपए ठगने वाली गैंग पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इस फर्जीवाड़े में शामिल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 लाख रुपए जब्त किए है। अहमदाबाद (गुजरात) के रहने वाले जगदीश चंद्र पाठक की मुलाकात मजदूरी के दौरान मानसिंह भील नाम के व्यक्ति से हुई थी। मानसिंह ने उन्हें झूठी कहानी सुनाई कि उसकी चाची को पुराना मकान खोदते वक्त सोने के बिस्किट मिले हैं। फरियादी को झांसे में लेने के लिए आरोपियों ने शुरुआत में सोने का एक असली टुकड़ा जांच के लिए दिया, जिसे सुनार ने सही बताया। इससे फरियादी को भरोसा हो गया और वह बिस्किट खरीदने के लिए तैयार हो गया। नकली बिस्किट थमाकर 4.90 लाख लेकर हुए फरार 18 सितंबर 2026 को फरियादी पैसे लेकर पिटोल पहुंचे। वहां मानसिंह, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला ने 4 लाख 90 हजार रुपए लेकर उन्हें नकली बिस्किट थमा दिया और गायब हो गए। जांच कराने पर पता चला कि बिस्किट तांबे का है। जब आरोपियों के फोन बंद आने लगे, तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *