नकली-नशीली दवाओं की जांच, सफाई में कमी:बैरगनिया में SDM के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी; वेंडिंग जोन को तैयार होगा DPR

नकली-नशीली दवाओं की जांच, सफाई में कमी:बैरगनिया में SDM के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी; वेंडिंग जोन को तैयार होगा DPR

सीतामढ़ी के सदर एसडीएम आनंद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने बैरगनिया शहर में कई स्थानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल स्टोर्स, ब्लड जांच केंद्र, अल्ट्रासाउंड सेंटर, साइबर कैफे और बाजार समिति परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई जगह अनियमितता और साफ-सफाई में कमी मिली। संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मेडिकल स्टोर्स में नकली-नशीली दवाओं की जांच प्रशासनिक टीम ने पटेल चौक स्थित चंद्रलोक दवा दुकान समेत अन्य मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इस दौरान नकली और नशीली दवाओं की उपलब्धता और बिक्री से जुड़े बिंदुओं को देखा गया। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। एसडीएम आनंद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी गड़बड़ी मिली है, वहां संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाजार समिति में बनेगा वेंडिंग जोन एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बाजार समिति परिसर में वेंडिंग जोन बनाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया गया है। बाजार समिति परिसर को विकसित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा। दोनों योजनाओं का डीपीआर तैयार कर डीएम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पटेल चौक पर वेंडिंग जोन की जरूरत एसडीएम ने कहा कि पटेल चौक शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां वेंडिंग जोन नहीं होने के कारण लोगों और दुकानदारों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। बाईपास सड़क का निर्माण भी अटका बैरगनिया बाईपास सड़क का टेंडर होने के वर्षों बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने का मामला भी सामने आया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि नगर परिषद के ईओ से बात की गई है। मामले में जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। तटबंध किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह मौसम को देखते हुए एसडीएम ने तटबंध से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि तटबंध का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुनील कुमार गौड़, नगर परिषद के ईओ संजीव कुमार सुमन, एसएसबी निरीक्षक अविनाश कुमार और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम के अचानक निरीक्षण से शहर में दिनभर हलचल बनी रही। सीतामढ़ी के सदर एसडीएम आनंद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने बैरगनिया शहर में कई स्थानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल स्टोर्स, ब्लड जांच केंद्र, अल्ट्रासाउंड सेंटर, साइबर कैफे और बाजार समिति परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई जगह अनियमितता और साफ-सफाई में कमी मिली। संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मेडिकल स्टोर्स में नकली-नशीली दवाओं की जांच प्रशासनिक टीम ने पटेल चौक स्थित चंद्रलोक दवा दुकान समेत अन्य मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इस दौरान नकली और नशीली दवाओं की उपलब्धता और बिक्री से जुड़े बिंदुओं को देखा गया। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। एसडीएम आनंद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी गड़बड़ी मिली है, वहां संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाजार समिति में बनेगा वेंडिंग जोन एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बाजार समिति परिसर में वेंडिंग जोन बनाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया गया है। बाजार समिति परिसर को विकसित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा। दोनों योजनाओं का डीपीआर तैयार कर डीएम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पटेल चौक पर वेंडिंग जोन की जरूरत एसडीएम ने कहा कि पटेल चौक शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां वेंडिंग जोन नहीं होने के कारण लोगों और दुकानदारों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। बाईपास सड़क का निर्माण भी अटका बैरगनिया बाईपास सड़क का टेंडर होने के वर्षों बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने का मामला भी सामने आया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि नगर परिषद के ईओ से बात की गई है। मामले में जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। तटबंध किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह मौसम को देखते हुए एसडीएम ने तटबंध से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि तटबंध का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुनील कुमार गौड़, नगर परिषद के ईओ संजीव कुमार सुमन, एसएसबी निरीक्षक अविनाश कुमार और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम के अचानक निरीक्षण से शहर में दिनभर हलचल बनी रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *