Nandigram Bypoll Congress Candidate Milan Pradhan: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले गिरफ्तार किए गए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को अदालत ने 3 अक्टूबर तक जेल भेज दिया है। प्रधान की गिरफ्तारी 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े पुराने मामलों में लंबित वारंट के आधार पर की गई थी।
Nandigram Bypoll: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव से पहले पूर्वी मेदिनीपुर के चांदीपुर में एक होटल से गिरफ्तार किए गए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। 6 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले प्रत्याशी के जेल जाने से नंदीग्राम का चुनावी मुकाबला और अधिक गरमा गया है।
2007 के पुराने मामलों में कार्रवाई
2007 में जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान मिलन प्रधान के खिलाफ नंदीग्राम और खेजुरी पुलिस स्टेशनों में हत्या, हत्या की कोशिश, हथियारों के साथ दंगा और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए थे। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में उनके खिलाफ वारंट लंबे समय से लंबित थे। यह कार्रवाई लंबित वारंटों के निष्पादन के संबंध में चुनाव आयोग के स्थायी निर्देशों के अनुसार की गई।
ममता बनर्जी के समर्थन के कुछ ही घंटे बाद हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि मिलन प्रधान की गिरफ्तारी शुक्रवार को उस समय हुई थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुट ने अपनी प्रत्याशी संचिता प्रधान डे के नाम वापसी के बाद नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया था। ममता बनर्जी ने भी गिरफ्तारी के समय पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा था कि जैसे ही उनके गुट ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वैसे ही सालों पुराने केस को अचानक जिंदा कर दिया गया।
खबर अपडेट हो रही है

