धौलपुर नगरपरिषद के 60 वार्डों की मतगणना की तैयारी पूरी:सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती, 8 राउंड में पूरी होगी; विजय जुलूस पर रोक

धौलपुर नगरपरिषद के 60 वार्डों की मतगणना की तैयारी पूरी:सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती, 8 राउंड में पूरी होगी; विजय जुलूस पर रोक

धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र राव की देखरेख में धौलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र पर काउंटिंग एजेंटों का प्रवेश सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। उन्हें प्रवेश के लिए कार्ड पहले ही बांट दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सभी वार्डों की मतगणना कुल आठ राउंड में पूरी कराई जाएगी। हर राउंड में आठ टेबल पर गिनती होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निगरानी रखी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र राव ने बताया कि मतगणना पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *