‘धुरंधर 2’ में कैमियो के लिए यामी गौतम ने नहीं ली कोई फीस, खुद बताया इसका बड़ा कारण

‘धुरंधर 2’ में कैमियो के लिए यामी गौतम ने नहीं ली कोई फीस, खुद बताया इसका बड़ा कारण

Yami Gautam On Dhurandhar 2 Cameo Fees: आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्टशन में बनी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) के चर्चे हर तरफ हैं। साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई इतिहास रचे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए, वहीं आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ने इस फिल्म में एक छोटा लेकिन बेहद दमदार कैमियो किया। काफी समय से उनके कैमियो फीस पर कई अफवाहें उड़ रही थीं। कहा जा रहा था कि उन्होंने एक छोटे रोले के लिए करोड़ों रुपये लिए हैं, पर अब खुद उन्होंने इसे लेकर खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने कोई फीस नहीं ली थी।

यामी गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक प्रोमो का है उसे सोनीलिव (SonyLIV) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जारी किया गया है। यामी मराठी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची। जिसे माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं। जहां उन्होंने अपनी धुरंधर 2 में कैमियो फीस पर बात की।

यामी से माधुरी दीक्षित ने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखी और उन्हें उनका कैमियो बेहद पसंद आया। इसके बाद माधुरी ने सवाल किया कि क्या उन्हें इस स्पेशल अपीयरेंस के लिए कोई भारी-भरकम रकम दी गई थी या उनके पति आदित्य ने सिर्फ एक रिक्वेस्ट पर उन्हें फिल्म का हिस्सा बना लिया था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *