धर्मपरिवर्तन और आसिम रियाज संग ब्रेकअप पर खुलासे के बाद हिमांशी खुराना ने किया स्क्रीनशॉट शेयर, लिखा- तुम दुष्ट हो

धर्मपरिवर्तन और आसिम रियाज संग ब्रेकअप पर खुलासे के बाद हिमांशी खुराना ने किया स्क्रीनशॉट शेयर, लिखा- तुम दुष्ट हो

Himanshi Khurana Post: अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने कुछ समय पहले ब्रेकअप और धर्मपरिवर्तन से जुड़े खुलासे किए थे। उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज का नाम लिए बिना बताया था कि रिलेशनशिप के दौरान उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया गया था। अब इन चौंकाने वाली बातों के बाद हिमांशी ने पोस्ट शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Himanshi Khurana Post
हिमांशी खुराना ने किया पोस्ट शेयर

हिमांशी खुराना ने किया नया पोस्ट

हिमांशी खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें गूगल ट्रांसलेटर पर अंग्रेजी में लिखा था, “You’re a baddie”, जिसका हिंदी अनुवाद स्क्रीन पर “तुम एक दुष्ट हो” दिख रहा है। हिमांशी ने इस पोस्ट के साथ कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखा, इसलिए यह साफ नहीं है कि उन्होंने यह बात किसके लिए कही है। लेकिन यह चर्चा का विषय बन गया है।

हिमांशी की यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब उनके और आसिम रियाज के पुराने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी और शो के बाद दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दिसंबर 2023 में दोनों के अलग होने की जानकारी सामने आई थी और उस समय अफवाह उड़ी थी कि धार्मिक मतभेदों के कारण ही ब्रेकअप हुआ है।

हिमांशी खुराना ने पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

वहीं, “तुम एक दुष्ट हो” वाले पोस्ट को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि यह पोस्ट उनके पुराने रिश्ते और हालिया विवाद से जुड़ा हो सकता है, जबकि कुछ यूजर्स इसे सिर्फ एक सामान्य या मजाकिया पोस्ट मान रहे हैं। हिमांशी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने यह स्क्रीनशॉट क्यों शेयर किया या इसका इशारा किसकी ओर था।

बता दें, हाल ही में हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बताया था कि वह अपने पुराने रिश्ते में काफी परेशान थी और उनपर धर्म बदलने का दबाव काफी ज्यादा था। एक समय उन्हें ऐसा लगने लगा था कि अगर उन्होंने अपना धर्म छोड़ दिया, तो वह अपने भगवान को धोखा देंगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनसे पूजा-पाठ छोड़ने की बात कही गई थी और वह इस्लाम कबूल करने के बारे में सोचने लगी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *