धनबाद में लिलोरी स्थान मंदिर के पुरोहित का मिला शव:गला घोंटने और चाकू से वार करने के शरीर पर निशान, अकेले ही रहते थे

धनबाद में लिलोरी स्थान मंदिर के पुरोहित का मिला शव:गला घोंटने और चाकू से वार करने के शरीर पर निशान, अकेले ही रहते थे

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड़ में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुन्ना पांडेय (50-55 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका शव घर के अंदर मिला। सूचना मिलने के बाद कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। हत्या किए जाने की आशंका पुलिस के अनुसार, मुन्ना पांडेय लिलोरी स्थान में रहकर पुरोहित का काम करते थे। वह आमटांड़ में अकेले रहते थे। शुरुआती जांच में उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का गला घोंटने और चाकू से वार करने के निशान मिले हैं। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार को घटना की सूचना दी गई
बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किसने और किस वजह से की। मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। आमटांड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान मुन्ना पांडेय के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। -अजित कुमार विमल, एसडीपीओ, बाघमारा धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड़ में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुन्ना पांडेय (50-55 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका शव घर के अंदर मिला। सूचना मिलने के बाद कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। हत्या किए जाने की आशंका पुलिस के अनुसार, मुन्ना पांडेय लिलोरी स्थान में रहकर पुरोहित का काम करते थे। वह आमटांड़ में अकेले रहते थे। शुरुआती जांच में उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का गला घोंटने और चाकू से वार करने के निशान मिले हैं। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार को घटना की सूचना दी गई
बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किसने और किस वजह से की। मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। आमटांड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान मुन्ना पांडेय के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। -अजित कुमार विमल, एसडीपीओ, बाघमारा  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *