धनबाद में किशोरी की सिरकटी लाश मामले का खुलासा:लव मैरिज से नाराज लड़के के परिजनों ने की हत्या, 4 गिरफ्तार; धारदार हथियार बरामद

धनबाद में किशोरी की सिरकटी लाश मामले का खुलासा:लव मैरिज से नाराज लड़के के परिजनों ने की हत्या, 4 गिरफ्तार; धारदार हथियार बरामद

धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा हो गया है। लड़की ने जिस लड़के से लव मैरिज की थी, उसी के परिजनों ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक लड़के की मौसी भी है। आरोपियों की जानकारी पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। दरअसल, 11 सितंबर 2026 को बलियापुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक लड़की का सिर कटा शव पड़ा है। बोरे में मिला था लड़की का सिर
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लड़की का धड़ और कुछ दूरी पर एक बोरे में उसका सिर मिला था। जांच के दौरान शव की पहचान गिरिडीह जिले के बेगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी संदीप रवानी की बेटी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि लड़की 9 सितंबर से लापता थी। इसके बाद मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर बलियापुर थाने में केस दर्ज किया गया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। लड़के के पिता ने रची पूरी साजिश
सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय राम रवानी, किशोर महतो, आलमनी देवी और राम प्रसाद रजवार के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि संतोष रवानी के बेटे कृष रवानी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर संतोष रवानी ने लड़की को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपियों की बताई जगह पर हत्या में इस्तेमाल एक बड़ा धारदार छुरा, मृतका की चप्पल और पूजा सामग्री बरामद की है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा हो गया है। लड़की ने जिस लड़के से लव मैरिज की थी, उसी के परिजनों ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक लड़के की मौसी भी है। आरोपियों की जानकारी पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। दरअसल, 11 सितंबर 2026 को बलियापुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक लड़की का सिर कटा शव पड़ा है। बोरे में मिला था लड़की का सिर
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लड़की का धड़ और कुछ दूरी पर एक बोरे में उसका सिर मिला था। जांच के दौरान शव की पहचान गिरिडीह जिले के बेगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी संदीप रवानी की बेटी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि लड़की 9 सितंबर से लापता थी। इसके बाद मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर बलियापुर थाने में केस दर्ज किया गया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। लड़के के पिता ने रची पूरी साजिश
सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय राम रवानी, किशोर महतो, आलमनी देवी और राम प्रसाद रजवार के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि संतोष रवानी के बेटे कृष रवानी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर संतोष रवानी ने लड़की को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपियों की बताई जगह पर हत्या में इस्तेमाल एक बड़ा धारदार छुरा, मृतका की चप्पल और पूजा सामग्री बरामद की है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *