दौसा में रैली निकालने पहुंचे सैंकड़ो ट्रैक्टर:पुलिस ने रोका तो ड्राइवरों ने दिया धरना; मिट्टी को बजरी बताकर वसूली का आरोप

दौसा में रैली निकालने पहुंचे सैंकड़ो ट्रैक्टर:पुलिस ने रोका तो ड्राइवरों ने दिया धरना; मिट्टी को बजरी बताकर वसूली का आरोप

दौसा जिला मुख्यालय पर सोमवार को विरोध रैली के लिए बड़ी संख्या में ट्रैक्टर पहुंचने से पुलिस-प्रशासन ने गुप्तेश्वर रोड पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया। राजेश पायलट स्टेडियम के सामने जुटे ट्रैक्टरों को पुलिस ने शहर में प्रवेश करने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी कथित अवैध वसूली, ट्रैक्टर जब्ती और ड्राइवरों को परेशान करने के विरोध में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रैली रोकने के लिए पुलिस ने तैनात किया अतिरिक्त जाप्ता राजेश पायलट स्टेडियम के सामने गुप्तेश्वर रोड पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर जुटे। पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को रोक दिया। कोतवाली और सदर थाना इंचार्ज ने ड्राइवरों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वे रैली निकालने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर तैनात किया गया और ट्रैक्टर रैली को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। वार्ता के लिए एएसपी शंकरलाल मीणा, डीटीओ संजीव भारद्वाज, एएमई एलसी मीणा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मिट्टी को बजरी बताकर वसूली का आरोप रैली का नेतृत्व कर रहे निखिल जोरवाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा मिट्टी को बजरी बताकर कथित अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने ट्रैक्टर जब्त करने, ड्राइवरों को परेशान करने और रिश्वत नहीं देने पर एफआईआर दर्ज करने जैसी समस्याओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के खिलाफ सभी लोग एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने रखीं ये मांगें महिला थाने में हुई वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। इनमें: वार्ता के दौरान एसडीएम संजू मीणा, आंदोलन कर रहे दौलतराम मीणा, सरपंच पंकज शर्मा मुही समेत कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *