दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी की मौत:हापुड़ में सर्विस रोड पर गलत साइड से आ रही बाइक, दूसरी बाइक से भिड़ी, एक गंभीर

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी की मौत:हापुड़ में सर्विस रोड पर गलत साइड से आ रही बाइक, दूसरी बाइक से भिड़ी, एक गंभीर

हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे सरस्वती मेडिकल कॉलेज से निजामपुर जाने वाले सर्विस रोड पर रेलवे ब्रिज के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बक्सर निवासी वसीम पुत्र सद्दीक अपनी पत्नी शाहीन के साथ बाइक से पिलखुवा से हापुड़ की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक गलत साइड से आ रही थी। इसी दौरान सामने से हापुड़ से पिलखुवा की ओर जा रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पिलखुवा कस्बे के चमनपुरी निवासी राशिद पुत्र शौकीन सवार था। टक्कर इतनी तेज कि तीनों गंभीर घायल दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि वसीम, उनकी पत्नी शाहीन और राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित किया अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद वसीम और उनकी पत्नी शाहीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राशिद का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक दंपती और घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *