‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि29 : दिल्ली कॉजपा नेता तीसरी लीड गिरफ्तार
कॉजपा नेताओं दीपके, रांका और दास को एक साल तक ‘शांति बनाए रखने’ की शर्त पर रिहा किया गया
नयी दिल्ली, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किए गए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रविवार सुबह कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया।
दि28 : न्यायालय प्रदर्शन लीड अवमानना
न्यायालय ने अवैध हिरासत पर रोक लगाने, इंटरनेट एवं मेट्रो सेवाओं में बाधा न आने देने का निर्देश दिया
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने रविवार को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न लिया जाए।
वि7 : नेपाल बाढ़
नेपाल के गोरखा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई मकान एवं पुल बहे
काठमांडू, नेपाल के गोरखा जिले में रविवार को एक नदी में अचानक आई बाढ़ से 35 से अधिक मकान और पुल बह गए।
प्रादे35 : केरलम सतीशन साक्षात्कार
केरलम में कभी सत्ता में नहीं आएगी भाजपा, पार्टी पर आरएसएस का नियंत्रण: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा कि राज्य की सत्ता में आने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सपना हमेशा अधूरा ही रहेगा क्योंकि राज्य का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना इस दक्षिणपंथी पार्टी के अपने राजनीतिक आधार को बढ़ाने के प्रयासों के आड़े आएगा।
प्रादे38 : तमिलनाडु मोदी लीड मेट्रो
मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री विजय संग सफर किया
चेन्नई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मेट्रो ट्रेन में सवारी की।
प्रादे19 : मणिपुर हिंसा
मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों में तनाव बरकरार, मुख्यमंत्री ने शांति की अपील की
इंफाल, मणिपुर के हिंसा प्रभावित पहाड़ी जिलों में रविवार को भी तनाव बना रहा तथा दो समुदायों के बीच ताजा झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
वि2 : सऊदी हवाई अड्डा हमला
रियाद के हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल
काहिरा, सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। देश के नागर विमानन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ17 : उप्र गन्ना बीज
अधिक मिठास और उपज देने वाले गन्ने के दो लाख बीज की महज पांच मिनट में बुकिंग
शाहजहांपुर (उप्र), गन्ने की जल्द पकने और अधिक उपज के साथ-साथ अधिक मिठास देने वाली नई किस्म के दो लाख बीज महज पांच मिनट में ही बुक हो गए। गन्ना शोध संस्थान के एक अधिकारी यह जानकारी दी।
अर्थ16 : त्योहार यात्रा रिपोर्ट
इस साल त्योहारी सत्र की यात्रा बुकिंग में 50 प्रतिशत का उछाल: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, इस साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान त्योहारी यात्रा बुकिंग में सालाना आधार पर करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। किफायती हॉस्टल शृंखला जोस्टेल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
खेल11 : खेल टेनिस लीड शंघाई
बेन शेल्टन शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में बाहर
शंघाई, अमेरिकी ओपन के उपविजेता बेन शेल्टन रविवार को यहां एटीपी 1000 शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
खेल8 : खेल भारत गंभीर मंदिर
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

