देवास में सांसद बोले-बहनों की सुरक्षा-सम्मान मेरी जिम्मेदारी:रक्षाबंधन मिलन समारोह में 500 से अधिक बहनों ने बांधी राखी

देवास में सांसद बोले-बहनों की सुरक्षा-सम्मान मेरी जिम्मेदारी:रक्षाबंधन मिलन समारोह में 500 से अधिक बहनों ने बांधी राखी

देवास में रविवार को सांसद कार्यालय में रक्षाबंधन मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें 500 से अधिक बहनों ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान महिलाओं ने ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ सहित अन्य गीत गाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है। यह एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और आत्मरक्षा के संकल्प का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि बहनों ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर कार्यालय पहुंचकर राखी बांधी। यह उनके लिए स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। सांसद ने कहा कि बहनों की सुरक्षा और सम्मान उनकी जिम्मेदारी है और वे इस दायित्व के प्रति हमेशा संकल्पित रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *