देवास की नागदा पहाड़ी पर दिनदहाड़े दिखा तेंदुआ:कार सवारों ने बनाया वीडियो, लगातार दूसरी बार दिखने से ग्रामीण सतर्क

देवास की नागदा पहाड़ी पर दिनदहाड़े दिखा तेंदुआ:कार सवारों ने बनाया वीडियो, लगातार दूसरी बार दिखने से ग्रामीण सतर्क

देवास नागदा की पहाड़ी पर गुरुवार दोपहर एक बार फिर तेंदुआ नजर आया। कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने पहाड़ी क्षेत्र के खुले हिस्से के पास तेंदुए को देखा और मोबाइल कैमरे में उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। करीब एक मिनट के वीडियो में तेंदुआ साफ दिखाई दे रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहाड़ी पर घूमता नजर आया तेंदुआ वायरल वीडियो में तेंदुआ पहाड़ी के पास कुछ देर तक घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। कार में सवार लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उसका वीडियो बनाया। कुछ देर बाद तेंदुआ झाड़ियों की ओर चला गया और नजरों से ओझल हो गया। दिन के समय तेंदुए के खुले इलाके में दिखाई देने से आसपास के किसानों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले भी नागदा पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई थी। किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए किसानों और स्थानीय लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। ग्रामीणों को अकेले पहाड़ी या घनी झाड़ियों वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। लगातार तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए पहाड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत बताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *