देवरिया में बाइक चोरी करते दो युवक पकड़े गए:लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी

देवरिया में बाइक चोरी करते दो युवक पकड़े गए:लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी

देवरिया में बाइक चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को रविवार की रात दस बजे लोगों ने पकड़ लिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया ढाला स्थित एक दुकान के पास हुई इस घटना में आक्रोशित भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, एक दुकानदार अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी कर एक पार्टी में शामिल होने गया था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने बाइक का हैंडल तोड़कर उसे चालू करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ ने उनकी पिटाई भी की।पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम अजय, निवासी मीश्रौली बताया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *