देवरिया में आधी रात दो बाइक सवार युवकों की हत्या:धारदार हथियार से हमला किया, रामजानकी मार्ग पर फेंके शव

देवरिया में आधी रात दो बाइक सवार युवकों की हत्या:धारदार हथियार से हमला किया, रामजानकी मार्ग पर फेंके शव

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात दो बाइक सवार युवकों की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया। दोनों के शव रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के पास मिले। मृतकों की पहचान ईटहुरा हजाम निवासी विनय यादव और करजहां निवासी वकील यादव के रूप में हुई है। ये दोनों मंगलवार रात लार की तरफ गए थे और घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही गई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *